TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

*ऊधमसिंहनगर में खौफनाक वारदात: दूसरी पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, पुलिस तलाश में जुटी।*

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- दूसरी पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, पुलिस ने तेज़ की तलाश   काशीपुर।
कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कटोराताल पूर्वी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- दूसरी पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, पुलिस ने तेज़ की तलाश   काशीपुर। कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कटोराताल पूर्वी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जल संस्थान से सेवानिवृत्त व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी पर धारदार
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। शोर सुनकर जुटे पड़ोसी बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी। उसका बेटा जिम गया हुआ था, जबकि बेटी मुंबई में पार्लर का काम करती है।
अचानक चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां महिला लहूलुहान हालत में पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने मृतका के
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि हत्या किन कारणों से की गई, इसकी जांच की जा रही है। मृतका के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • वहीं, आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है।
  • मृतका के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
  • सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि हत्या किन कारणों से की गई, इसकी जांच की जा रही है।