TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ऊधमसिंहनगर में ओवरस्पीड कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला।
पतरामपुर फ्लाईओवर के पास एक ओवरस्पीड कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। पतरामपुर फ्लाईओवर के पास एक ओवरस्पीड कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार सुबह की है, जब विक्रम सिंह और बलदेव सिंह अपनी-अपनी बाइकों से घर की ओर जा
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया और पीछे से दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल, जसपुर पुलिस: "हमें सूचना मिली कि पतरामपुर फ्लाईओवर के पास एक
तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम सिंह को मृत घोषित कर दिया और बलदेव सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।" मृतक विक्रम सिंह निजी स्कूल की बस चलाता था और हादसे के वक्त बस लेने स्कूल जा रहा
था। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है, हालांकि अभी तक किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तो ये थी जसपुर से बड़ी खबर, जहां एक और सड़क हादसे ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। सवाल फिर वही है – आखिर कब सुधरेंगे तेज रफ्तार वाहन चालक?

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सवाल फिर वही है – आखिर कब सुधरेंगे तेज रफ्तार वाहन चालक?
  • तो ये थी जसपुर से बड़ी खबर, जहां एक और सड़क हादसे ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया।
  • शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।