विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की बेटी से तय हुई थी। शनिवार को बारात देहरादून से बिजनौर पहुंची और शादी की रस्में शुरू हुईं। इन्हीं रस्मों के बीच जूता चुराई की परंपरागत रस्म भी हुई, जिसमें दुल्हन की बहन ने दूल्हे के जूते चुरा लिए। रिवाज के अनुसार, साली ने दूल्हे से 50,000 रुपये की मांग की। लेकिन दूल्हे ने केवल 5000 रुपये ही देने की पेशकश की। यह बात दुल्हन पक्ष को नागवार गुज़री और महिलाओं ने दूल्हे को "भिखारी" तक कह डाला। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस छिड़ गई, जो देखते ही देखते झगड़े में तब्दील हो गई। आरोप है कि दुल्हन के घरवालों ने बारातियों को कमरे में बंद कर पीटा और बाहरी लड़कों को भी
बुलाया गया। दूसरी ओर, दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज में दी गई सोने की चीजों पर दूल्हे के परिवार ने तंज कसा। जब जवाब में दुल्हन के भाई ने कहा कि "आपको हमारी बहन से प्यार है या सोने से?" तो जवाब मिला, "हमें पैसे से प्यार है।" इसी बात ने विवाद को और भड़का दिया। मामले की सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपी डायल 100 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों को थाना नजीबाबाद ले जाया गया, जहां पुलिस ने पूरा मामला समझा और बातचीत कराई। फिलहाल दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो चुका है और शादी की