विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
प्रस्ताव रखा। गुरुग्राम में की पूजा और मुश्ताक ने शादी बहन पुरमिला का कहना है कि जनवरी 2022 में पूजा और मुश्ताक ने गुरुग्राम (हरियाणा) में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। दो साल तक दोनों एक साथ रहे। इसके बाद मुश्ताक उसे सितारगंज ले आया। 27 अक्तूबर को उसे मुश्ताक के मुस्लिम होने का पता चला। परिवार ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव हकीकत का पता चलने पर उसने मुश्ताक से बात की तो वह उस सितारगंज में रह रहे परिवारजनों के पास ले गया। वहां आरोपी पिता, मां और भाई ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट भी की। पुरमिला ने बताया कि शिकायत पत्र देने के बाद भी सितारगंज पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की इसके बाद उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस थाने में पूजा की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। तीसरे दिन नहीं चला सर्च अभियान नदन्ना नहर में अंडर पास काली पुलिया के पास पूजा मंडल की सिर कटी लाश की बरामदगी के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को दिनभर पुलिस कटे सिर को ढूंढती रही, लेकिन टीम को कामयाबी नहीं मिल सकी। शुक्रवार को जल
पुलिस ने नहर में सच अभियान नहीं चलाया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि नहर में काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कटा हुआ सिर नहीं मिला। शुक्रवार को नानकमत्ता से जल पुलिस नहीं पहुंची। इधर, सूत्रों ने बताया कि सिर कटी लाश की बरामदगी को लेकर हरियाणा पुलिस आरोपी युवक मुश्ताक को कस्टडी रिमांड पर ले सकती है। पूजा और मुश्ताक के बीच पहले भी विवाद हो चुके थे, जिस संबंध में मेरे कार्यालय में स्टाफ को शिकायती पत्र दिया गया था। युवक युवती को अपने साथ नहीं रखना चाहता था, जबकि युवती उसके साथ रहना चाहती थी। जिस पर दोनों पक्षों में वार्ता भी करवाई गई थी। इसके बावजूद उनके बीच विवाद होते रहे लेकिन गुमशुदगी के संबंध में मुझे कोई शिकायती पत्र नहीं मिला। युवती के लापता होने के बाद कॉल डिटेल के आधार युवक के परिजनों से पूछताछ कर घटना की सच्चाई का पता लगाया गया। -मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, उधम सिंह नगर पति से अलग रह रही थी पूजा जानकारी के अनुसार, पूजा का विवाह शक्तिफार्म में हुआ था। उसका एक बेटा और एक बेटी है। विवाह के कुछ साल बाद वह अपने