विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
तैनाती रामपुर के टांडा कोतवाली में हुई थी। ड्यूटी के दौरान वह टांडा के मोहल्ला नबाबपुरा में किराए के मकान में रह रहा था। फोन पर बात करते-करते मारी गोली रविवार शाम करीब सात बजे अंकित अपनी सरकारी रायफल लेकर ड्यूटी के लिए निकल रहा था। इसी दौरान वह थाना परिसर में रुका और फोन पर बात करने लगा। बातचीत के दौरान उसने अचानक अपनी रायफल को ठोड़ी के नीचे लगाया और ट्रिगर दबा दिया। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए
साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अतुल कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी (सीओ) कीर्ति निधि आनंद कोतवाली पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मोबाइल कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों की जांच जारी सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही एसडीएम कुमार गौरव और नायब तहसीलदार अमित कुमार भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, थाना पुलिस ने अंकित के किराए के मकान पर भी जांच की और