विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया। नौ ठिकानों को बनाया निशाना भारत ने कुल मिलाकर नौ ठिकानों को निशाना बनाया। बयान में कहा गया, “हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुलीमापी और गैर-बढ़ाने वाली प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों का चयन करने और उन ठिकानों पर हमले के तरीके में काफी संयम बरता है।” ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। भारत ने कहा, “हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि
इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।” पाकिस्तान की गोलीबारी में तीन निर्दोष की गई जान सूत्रों ने मुताबिक 6 और 7 मई को देर रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकियों से लेकर तोपखाने तक मनमाने तरीके से गोलीबारी की गई। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी में तीन निर्दोष नागरिकों की भी जान चली गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक महिला शामिल है, जिसका घर पुंछ के मनकोट इलाके में मोर्टार शेल की चपेट में आ गया था। उसकी 13 साल बेटी भी घायल हो गई है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में