TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

मसूरी में पर्यटकों की कार में लगी आग, हादसे के दौरान कार में 6 लोग थे सवार, दमकल की टीम ने बमुश्किल आग बुझाई

मुख्य समाचार: TN9 मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में रविवार को पर्यटकों की कार में आग लगी है।
हादसे के दौरान कार में 6 लोग सवार थे।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में रविवार को पर्यटकों की कार में आग लगी है। हादसे के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। वहीं, कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने बमुश्किल आग बुझाई। मिली जानकारी के अनुसार
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
यह घटना मसूरी के केंपटी रोड पर हुई है। यहां रविवार को जीरो प्वाइंट के पास पहुंचते ही एक कार में से धुंआ निकलने लगा। कार चालक गाड़ी को बीच सड़क से किनारे पर ले जाकर खड़ा करने के प्रयास में था। वहीं, देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने
लगी। हादसे के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। सभी ने कार में से शीघ्रता से बाहर निकलते हुए अपनी जान बचाई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक घटना में कार लगभग
80 प्रतिशत जल चुकी है। बताया गया कि कार में वाहन चालक समेत 6 लोग सवार थे। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। ये सभी देहरादून के रहने वाले है। कैंपटी फॉल घूमने के बाद वापस देहरादून लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। गनीमत रही की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • गनीमत रही की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
  • कैंपटी फॉल घूमने के बाद वापस देहरादून लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है।
  • ये सभी देहरादून के रहने वाले है।