TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

15 दिन में दो जनाज़े: नाले ने छीना बाप-बेटे का जीवन, गांव में मातम।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- नाले में डूबने से पिता-पुत्र की मौत, 15 दिनों में टूटा दुखों का पहाड़ भारत-नेपाल सीमा से सटे वन महोलिया गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया।
गांव निवासी सुभाष (45) पुत्र रामचंदर की नाले में डूबने से मौत हो गई।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- नाले में डूबने से पिता-पुत्र की मौत, 15 दिनों में टूटा दुखों का पहाड़ भारत-नेपाल सीमा से सटे वन महोलिया गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी सुभाष (45) पुत्र रामचंदर की नाले में डूबने से मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि करीब
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पंद्रह दिन पहले इसी नाले में डूबकर उसके पिता रामचंदर की भी मौत हो गई थी। एक ही परिवार में पखवाड़े के भीतर दो मौतों से गांव में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, 26 मार्च को रामचंदर की नाले में डूबने से मौत हो गई थी। बुधवार को पिता की रस्म पगड़ी कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सुभाष
शाम के समय घर के पीछे स्थित उसी नाले की ओर गया। उसने परिजनों से नाले की गहराई नापने की बात कही थी। इस दौरान वह नाले में उतर गया और अचानक डूब गया। उस वक्त सुभाष की पत्नी भी घर पर मौजूद थी। उसने सुभाष को नाले में जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। आसपास के
ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, सुभाष टाइल्स मिस्त्री का काम करता था और अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो बेटे छोड़ गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
  • घटना से परिवार में कोहराम मचा है।