TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

छात्रों के लिए अहम खबर: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं रीशिड्यूल, बोर्ड ने जारी की नई तिथियां, जानिए...

मुख्य समाचार: नई दिल्ली।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक बदलाव किया है।
किच्छा (एजेंसी)। नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक बदलाव किया है। यह बदलाव विशेष रूप से 3 मार्च 2026 को प्रस्तावित परीक्षाओं को लेकर किया गया है। बोर्ड ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इन परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित की हैं। CBSE द्वारा जारी आधिकारिक
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं की जो परीक्षा पहले 3 मार्च 2026 को होनी थी, अब वह 11 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा 12वीं की 3 मार्च को निर्धारित परीक्षा को पुनर्निर्धारित कर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन केवल 3 मार्च 2026 की परीक्षाओं तक सीमित रहेगा। अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं पहले से घोषित परीक्षा
कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। CBSE ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे इस बदलाव की जानकारी तुरंत छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाएं, ताकि किसी प्रकार की भ्रम या गलतफहमी की स्थिति न बने। बोर्ड ने यह भी बताया कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप डेटशीट में आवश्यक परिवर्तन किए जा रहे हैं और नई तिथियां छात्रों के एडमिट कार्ड में भी दर्शाई जाएंगी।
इस संबंध में CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि परीक्षाओं का आयोजन सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्कूल प्रशासन, शिक्षक, छात्र और अभिभावक बोर्ड के इस निर्णय में सहयोग करेंगे। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि तिथि परिवर्तन से छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे वे बिना किसी दबाव के परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • डॉ. भारद्वाज ने कहा कि तिथि परिवर्तन से छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे वे बिना किसी दबाव के परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।
  • उन्होंने उम्मीद जताई कि स्कूल प्रशासन, शिक्षक, छात्र और अभिभावक बोर्ड के इस निर्णय में सहयोग करेंगे।
  • इस संबंध में CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि परीक्षाओं का आयोजन सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।