विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
रही दुकानों या प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवर्तन कार्रवाइयों की रिपोर्ट जिला कार्यालय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय को नियमित रूप से भेजने को कहा। शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान बैठक में नशे के खिलाफ जागरूकता पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय करने का आदेश दिया। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाए। इसके लिए बैनर,
नुक्कड़ नाटक, काउंसलिंग और सोशल मीडिया जैसे माध्यमों का उपयोग करने को कहा गया। शिक्षा विभाग को पुलिस, स्वयंसेवी संगठनों और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर यह अभियान चलाने के लिए कहा गया। नशामुक्ति केंद्र और जागरूकता अभियान जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले में 183 एंटी ड्रग्स कमेटियां सक्रिय हैं और सात नशामुक्ति केंद्र संचालित हो रहे हैं। दो सरकारी नशामुक्ति केंद्र खोलने के लिए जिला चिकित्सालय और किच्छा के अजीतपुर में स्थल चयन का काम चल रहा है। इसके अलावा, 1 जून से 26 जून