TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

'जब रोजगार ही नहीं दे पा रहे तो काहे को रोजगार अधिकारी रहना', फेसबुक पोस्ट लिखकर PCS अधिकारी ने छोड़ी नौकरी

मुख्य समाचार: हरिद्वार: उत्तराखंड में वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी उत्तम कुमार ने करीब 22 साल की सरकारी सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है।
युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं करा पाने का मलाल जताते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।
किच्छा (एजेंसी)। हरिद्वार: उत्तराखंड में वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी उत्तम कुमार ने करीब 22 साल की सरकारी सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं करा पाने का मलाल जताते हुए उन्होंने यह फैसला लिया। 47 वर्षीय उत्तम कुमार के वीआरएस को राज्य सरकार ने 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंजूरी दे दी। जानकारी के मुताबिक, उत्तम कुमार ने मई 2026 में ही वीआरएस के लिए शासन को पत्र भेज दिया था। लंबे समय तक हरिद्वार समेत प्रदेश के कई जिलों में जिला सेवायोजन अधिकारी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के पद पर सेवाएं देने वाले उत्तम कुमार वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन में सेवायोजन अधिकारी के पद पर तैनात थे। सरकारी सेवा से विदाई के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर अपने फैसले की वजह बताई। उन्होंने युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं करा पाने पर दुख जताया। अपनी पोस्ट में उत्तम कुमार ने लिखा कि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार नहीं दिला पाने का उन्हें गहरा मलाल है। जब युवाओं को रोजगार ही उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं तो रोजगार अधिकारी बने रहने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि नए रास्तों और नई
मंजिल की ओर बढ़ने के लिए यह फैसला उन्हें हौसला देगा। रोजगार मेलों और करियर काउंसलिंग से जुड़े रहे उत्तम कुमार उत्तम कुमार हरिद्वार के निवासी हैं और सेवायोजन विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान युवाओं के लिए रोजगार मेलों, करियर काउंसलिंग और रोजगार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रहे। ऐसे में 22 साल की सरकारी सेवा के बाद उनका वीआरएस लेना और रोजगार व्यवस्था को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी पीड़ा जाहिर करना चर्चा का विषय बन गया है। उनके इस फैसले के बाद प्रदेश में युवाओं के रोजगार और सेवायोजन विभाग की भूमिका को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। खासकर ऐसे समय में जब
प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करने का दावा कर रही है। क्या राजनीति में उतरेंगे उत्तम कुमार? वीआरएस लेने के बाद उत्तम कुमार की आगे की योजना को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उनके राजनीति में कदम रखने की चर्चाएं जरूर शुरू हो गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी के सरकारी सेवा छोड़ने के फैसले ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तम कुमार भविष्य में किस क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। उनके फेसबुक संदेश से इतना जरूर साफ है कि वह अब नए रास्ते और नई मंजिल की तलाश में हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उनके फेसबुक संदेश से इतना जरूर साफ है कि वह अब नए रास्ते और नई मंजिल की तलाश में हैं।
  • फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तम कुमार भविष्य में किस क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।
  • आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी के सरकारी सेवा छोड़ने के फैसले ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बढ़ा दी है।