विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
धर्म नहीं बन सकता, तो उसका नष्ट हो जाना बेहतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन की पूरी जिम्मेदारी हिंदू धर्म के उन ठेकेदारों की है, जो आज भी समाज में भेदभाव को जिंदा रखे हुए हैं। रामजी लाल सुमन ने कहा, "जब तक हिंदू धर्म में विषमता बनी रहेगी और समता का भाव नहीं होगा, तब तक इस देश में धर्म परिवर्तन होता रहेगा। इसे कोई नहीं रोक सकता।" 'यह देश मनु महाराज के नहीं, बाबा साहब के संविधान से चलेगा' फिरोजाबाद के सपा जिला कार्यालय में आयोजित आरक्षण दिवस एवं संविधान स्तंभ स्थापना दिवस के मौके
पर उन्होंने कहा कि "यह देश मनु महाराज के बनाए संविधान से नहीं, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात करता है।" उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "जब हम किसी पीड़ित व्यक्ति से मिलने जाते हैं, तो भाजपा का प्रशासन हमें रोक देता है। क्या यह संविधान का अपमान नहीं है?" 'बूथ को बचाना है, संविधान को बचाना है' इस अवसर पर सपा सांसद अक्षय यादव ने भी संविधान की रक्षा का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "आज जरूरत है कि हम बूथ को बचाएं,