विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में दहशत का माहौल है। घटना बीती 28 मार्च की रात करीब दस बजे की है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर वार्ड-9 निवासी बबीता नामक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा अनुराग सागर रात को एक फोन कॉल आने के बाद कुछ समय में लौटने की बात कहकर घर से निकला था। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि अनुराग मोहल्ले के ही पास खून से लथपथ हालत में पड़ा है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो युवक बेसुध हालत में था। जैसे-तैसे उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया। युवक की मां बबीता ने
बताया कि घायल अनुराग ने बताया कि मोहल्ले के ही 5 से 6 युवक उसे शराब और सट्टे का अवैध कारोबार शुरू करने का दबाव बना रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया और साफ इंकार कर दिया तो उन युवकों ने उस पर चाकू और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। घायल अनुराग का उपचार हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बबीता ने बताया कि उनका बेटा एक मेहनती और जिम्मेदार युवक है, जो किसी भी गलत काम में शामिल नहीं होता। आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ लोग