विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
वर्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव घोषित कर दिया गया। उनकी नियुक्ति पहले से लगभग तय मानी जा रही थी, क्योंकि वह राज्य में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। 1 अप्रैल से संभालेंगे पदभार वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। ऐसे में सरकार ने चार दिन पहले ही नए मुख्य सचिव की घोषणा कर दी। 1 अप्रैल से आनंद वर्धन उत्तराखंड के प्रशासनिक प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। 1992 बैच के आईएएस हैं आनंद वर्धन आनंद वर्धन उत्तराखंड में IAS कैडर के सबसे
वरिष्ठ अधिकारी हैं। अभी वह अपर मुख्य सचिव (ACS) के रूप में कार्यरत हैं। दिलचस्प बात यह है कि वर्तमान में उत्तराखंड में सिर्फ एक ही ACS स्तर का अधिकारी मौजूद है। ऐसे में सरकार के पास मुख्य सचिव के लिए किसी अन्य नाम का विकल्प नहीं था। राधा रतूड़ी 31 मार्च को होंगी रिटायर, बन सकती हैं मुख्य सूचना आयुक्त वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को दो बार छह-छह महीने का सेवा विस्तार मिल चुका था। रिटायरमेंट से पहले ही उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए आवेदन कर दिया है। उत्तराखंड सरकार