TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली नुकीली चीज, मां की हालत देख चीख पड़ी बेटी

मुख्य समाचार: TN9 देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है।
जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की हदें पार की है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की हदें पार की है। वहीं, मौके पर अपनी मां की हालत को देखकर बेटी चीख पड़ी। जबकि पीड़िता
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
का पति मौके पर भाग निकला। प्राप्त सूचना के मुताबिक यह मामला देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र का है। जहां 31 मार्च की रात को एक व्यक्ति ने बर्बरता की हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में किसी नुकीली चीज से हमला किया। इस दौरान उसकी आंतों
में गंभीर चोट लगी। साथ ही महिला के निचले हिस्से से काफी खून बहने लगा। महिला दर्द से कराहने लगी। जबकि पति घर से फरार हो गया था। वहीं, घर में रात के समय महिला के चिल्लाने से उसकी बेटी उठ गई। साथ ही उसने पड़ोसियों से मदद
मांगी। जिसके बाद तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने पीड़ित महिला की बहन की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए आंतों का ऑपरेशन करने की सलाह दी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए आंतों का ऑपरेशन करने की सलाह दी है।
  • जबकि पीड़ित महिला का  इलाज चल रहा है।
  • वहीं, पुलिस ने पीड़ित महिला की बहन की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।