TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

होली के बाद घर लौट रही महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति और भाई को पीटा, केस दर्ज।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में होली खेलकर घर लौट रही महिला से चार युवकों ने छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर महिला के पति को लात-घूंसों और डंडों से पीटा गया, वहीं उसके भाई के सिर पर ईंट से हमला किया गया।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में होली खेलकर घर लौट रही महिला से चार युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला के पति को लात-घूंसों और डंडों से पीटा गया, वहीं उसके भाई के सिर पर ईंट से हमला किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्या है मामला? वार्ड
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नंबर 11 संजयनगर खेड़ा निवासी माही मंडल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 14 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे वह अपने पति शशांक मंडल के साथ होली खेलकर घर लौट रही थी, इसी दौरान विशाल, रोहित, सागर और ललित (सभी संजयनगर खेड़ा निवासी) ने रास्ते में उन्हें रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब पति ने विरोध किया, तो आरोपियों ने दोनों को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इस हमले में
पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला मारपीट के दौरान महिला का भाई रंजीत तिवारी और भतीजा मानिक सरकार बीच-बचाव करने आए, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, सागर ने रंजीत तिवारी के सिर पर ईंट से हमला किया। विशाल ने मानिक सरकार के गाल पर काट लिया, जिससे चेहरे पर सूजन आ गई। अगली रात भी हुई छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश महिला ने
आरोप लगाया कि 15 मार्च की रात, जब वह सरकारी नल से पानी भरने गई, तो सागर और विशाल ने फिर से उसके साथ छेड़छाड़ की और अपहरण की कोशिश की, संयोग से, वहां मौजूद शिवानी और अन्य महिलाओं ने उसे बचा लिया। महिला ने बताया कि आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने दर्ज किया केस ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने दर्ज किया केस ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
  • महिला ने बताया कि आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
  • अगली रात भी हुई छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश महिला ने आरोप लगाया कि 15 मार्च की रात, जब वह सरकारी नल से पानी भरने गई, तो सागर और विशाल ने फिर से उसके साथ छेड़छाड़ की और अपहरण की कोशिश की, संयोग से, वहां मौजूद शिवानी और अन्य महिलाओं ने उसे बचा लिया।