विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पीट रहे हैं। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पीड़िता के घर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस और परिजनों के अनुसार, महिला लेबर कॉलोनी की निवासी है और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। महिला के बेटे ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे उसकी मां टहलने निकली थीं, लेकिन मानसिक असंतुलन के कारण वह रास्ता भटककर किसी अन्य व्यक्ति के घर में चली गईं। इस पर कॉलोनी के कुछ लोग आक्रोशित हो गए और बिना हालात समझे महिला को पकड़ लिया। आरोप है कि महिला को बिजली के खंभे से बांधकर लात-घूंसे और डंडों से पीटा गया, साथ
ही गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। घटना की जानकारी लगते ही महिला के स्वजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसे शारीरिक चोटों के साथ गंभीर मानसिक आघात भी पहुंचा है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि महिला के बेटे की तहरीर पर कुल छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें पांच आरोपी नामजद हैं जबकि एक महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी