विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शनिवार रात करीब 10 बजे लालकुआं की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (UK04U-7275) तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर के घुमाव पर सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार चारों युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। घटना की सूचना डायल-112 के जरिए मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। चौथे युवक का इलाज
शुरू किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने भी दम तोड़ दिया। चारों मृतक हल्द्वानी के निवासी पुलिस ने मृतकों की पहचान राहुल राजपूत, शिवम, आशु गौड़ा और आदि टम्टा के रूप में की है। चारों युवक हल्द्वानी के पड़ाव क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। एक साथ चार युवकों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने कब्जे में लिए दोनों वाहन दुर्घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य