TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

गेहूं क्रय केंद्र में लगी भीषण आग, गेहूं और फाइलें जलकर राख

मुख्य समाचार: TN9 मुरादाबाद: मझोला स्थित मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग के गेहूं खरीद केंद्र में अचानक आग लग गई।
आग लगने से गेहूं और उसके खरीद की फाइलें जलकर राख हो गई हैं।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 मुरादाबाद: मझोला स्थित मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग के गेहूं खरीद केंद्र में अचानक आग लग गई। आग लगने से गेहूं और उसके खरीद की फाइलें जलकर राख हो
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गई हैं। सूचना पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने इसकी जानकारी ली और आग लगने के कारणों के बारे में पता लगाने की बात कही। मंडी समिति में खाद्य विभाग के गेहूं क्रय
केंद्र में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की विकरालता को देखते हुए किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जिस पर अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद
आग पर काबू पाया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि आग शार्ट सर्किट या किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं है। कुछ लोगों के द्वारा गेहूं चोरी करने की बात भी सामने आ रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कुछ लोगों के द्वारा गेहूं चोरी करने की बात भी सामने आ रही है।
  • जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि आग शार्ट सर्किट या किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं है।
  • कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।