TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
नेशनल हाईवे 109 पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। नेशनल हाईवे 109 पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ट्रक चालक बाइक सवार को घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दिया है और मामले की जांच जारी है। हल्द्वानी से रुद्रपुर जा रहे थे मृतक मूल रूप से गंगोलीहाट के चौढ़ियार निवासी जगदीश चंद्र पंत (41) हल्द्वानी के देवलचौड़ में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे। वह मेट्रोपोलिस मॉल के ईजी बॉय शोरूम में मैनेजर थे और रोजाना हल्द्वानी से रुद्रपुर बाइक से आते-जाते
थे। पंतनगर मोड़ के पास हुआ हादसा मंगलवार सुबह जगदीश चंद्र पंत बाइक से रुद्रपुर जा रहे थे, तभी पंतनगर मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल
को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक हिरासत में, परिजनों में मचा कोहराम पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •  
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
  • पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।