TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दिल दहला देने वाली वारदात: छोटे भाई पर हमला, बड़े भाई-भाभी और मां पर जानलेवा हमला करने का आरोप, काटने पड़े दोनों हाथ

मुख्य समाचार: टिहरी गढ़वाल जिले के बालगंगा तहसील क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है।
यहां पारिवारिक विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक युवक को अपनी ही जान गंवाने की नौबत आ गई।
किच्छा (एजेंसी)। टिहरी गढ़वाल जिले के बालगंगा तहसील क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक युवक को अपनी ही जान गंवाने की नौबत आ गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी मां और पत्नी के साथ मिलकर अपने छोटे भाई पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसके चलते पीड़ित के दोनों हाथ काटने पड़े। पुलिस के अनुसार, अंग्रेज
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सिंह (पुत्र स्व. गजे सिंह) का अपने परिवार के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि इस विवाद के बाद उसकी मां जेठी देवी और भाभी अंजलि देवी ने बड़े भाई पूरब सिंह को मुंबई से गांव बुलाया। पीड़ित का कहना है कि 20 दिसंबर की देर रात, गांव पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर उस पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में अंग्रेज सिंह के दोनों हाथों पर गंभीर वार किए गए,
जिससे उसकी हड्डियां बाहर निकल आईं। इसके साथ ही उसके गले पर भी चाकू से हमला किया गया। घायल अंग्रेज सिंह शनिवार सुबह से दोपहर तक गांव में ही दर्द से तड़पता रहा। बाद में आरोपी भाई ही उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लेकर पहुंचा, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में अत्यधिक चोट और संक्रमण फैलने के कारण डॉक्टरों को अंग्रेज सिंह के दोनों
हाथ काटने पड़े। सोमवार को किसी तरह वह गांव पहुंचा और मंगलवार को चमियाला पुलिस चौकी में घटना की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद घनसाली थाने में उसने अपने बड़े भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घनसाली थाने के एसएचओ अजय सिंह जाटव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • घनसाली थाने के एसएचओ अजय सिंह जाटव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • इसके बाद घनसाली थाने में उसने अपने बड़े भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।