TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

इंडियन एयरफोर्स की वर्दी पहन कर खुद को बताता था वायुसेना का ऑफिसर, ठगी के आरोप में गिरफ्तार – जासूसी की भी आशंका!

मुख्य समाचार: महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक खुद को भारतीय वायुसेना का अधिकारी बताकर ठगी कर रहा था।
मिलिट्री इंटेलिजेंस (सैन्य खुफिया विभाग) और पुणे की खराड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक खुद को भारतीय वायुसेना का अधिकारी बताकर ठगी कर रहा था। मिलिट्री इंटेलिजेंस (सैन्य खुफिया विभाग) और पुणे की खराड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वर्दी पहनकर बना रहा था लोगों को शिकार पकड़ा गया युवक खुद को एयरफोर्स का ऑफिसर बताकर आम लोगों से संपर्क करता था और भरोसा
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जीतने के बाद ठगी करता था। रविवार शाम इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, जब मिलिट्री इंटेलिजेंस को युवक की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पुणे के खराड़ी इलाके से पकड़ा। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव दिनेश कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 25 साल है और वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। वह पुणे में किराए के फ्लैट में रह रहा था
और एयरफोर्स अधिकारी के रूप में खुद को पेश कर लोगों को गुमराह कर रहा था। वायुसेना की वर्दी, जूते और फर्जी आईडी कार्ड बरामद पूछताछ के दौरान जब सुरक्षा एजेंसियों ने गौरव के घर की तलाशी ली तो वहां से वायुसेना की टी-शर्ट, पैंट, जूते और एक फर्जी पहचान पत्र मिला। इन सभी वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है। पाकिस्तान से कनेक्शन की जांच सबसे गंभीर बात यह है कि सुरक्षा एजेंसियों को गौरव पर जासूसी का भी
शक है। संदेह जताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वायुसेना से जुड़ा सामान उसे कहां से मिला और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस कर रही गहन जांच फिलहाल पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीमें इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। गौरव के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है ताकि उसके संपर्क और मंशा का पता लगाया जा सके।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • गौरव के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है ताकि उसके संपर्क और मंशा का पता लगाया जा सके।
  • पुलिस कर रही गहन जांच फिलहाल पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीमें इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।
  • पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वायुसेना से जुड़ा सामान उसे कहां से मिला और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।