विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में मुख्यमंत्री पद के लिए कई योग्य और काबिल नेता मौजूद हैं। ऐसे में सभी का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता से हटाकर कांग्रेस की सरकार बनाना होना चाहिए। बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक का सफर याद किया पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री तक की जिम्मेदारियां निभाने का अवसर दिया है। पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, इसलिए अब किसी विशेष पद को पाने की उनकी कोई आकांक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह लगातार जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल के काम
भी शामिल हैं। साथ ही, वह बीजेपी सरकार की नाकामियों को भी जनता के सामने रख रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग हरीश रावत ने अपनी पोस्ट में अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाना और उसकी हत्या से कथित तौर पर जुड़े वीआईपी को सजा दिलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस मामले को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए न्याय की मांग को कांग्रेस की प्रमुख राजनीतिक प्राथमिकताओं से जोड़ा। मिड-डे मील घोटाले को लेकर बीजेपी पर निशाना पूर्व मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों के मिड-डे मील और गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले खाद्यान्न की आपूर्ति में कथित घोटाले का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों और