विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मुलाकात बेहद सकारात्मक रही। इस दौरान उत्तराखंड की राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुलाकात में उनके चुनाव लड़ने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। खानपुर और लक्सर की जनता चाहती है कि मैं चुनाव लड़ूं: हरदा चुनाव लड़ने के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि वह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें किसी पद की महत्वाकांक्षा नहीं है। अब यह प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को तय करना है कि उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाना है या नहीं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की खानपुर, लक्सर और आसपास की विधानसभा सीटों के लोग चाहते हैं कि वह एक
बार उनका प्रतिनिधित्व करें। ऐसे में उनकी इच्छा इन सीटों में से किसी एक से चुनाव लड़ने की है। हालांकि, पार्टी यदि उन्हें चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी नहीं देती है, तब भी वह कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। कांग्रेस को 45 सीटें जिताने का रोडमैप राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखा हरीश रावत ने बताया कि दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुई बैठक में उत्तराखंड में कांग्रेस की वापसी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने और कम से कम 45 विधानसभा सीटें जीतने का रोडमैप राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव