TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हरिद्वारः चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्य समाचार: TN9 हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है।
यहां जनपद में स्थित चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां जनपद में स्थित चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, महंत रोहित गिरी पर पंजाब (लुधियाना) की महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज था। इसी के चलते महंत के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। लेकिन, वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। जिस पर यह गिरफ्तारी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की गई है। "महंत ने महिला को अलग-अलग नंबरों से किया व्हाट्सएप कॉल"k पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (लुधियाना) निवासी एक महिला ने महंत रोहित गिरी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया कि लगभग एक वर्ष पहले वह अपने घर की सुख शांति के लिए हवन कराने हरिद्वार आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात महंत रोहित गिरी से हुई। आरोप है कि इसके बाद महंत महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करने लगे। महिला
का कहना है कि घर की परेशानियों में वह इतनी उलझी हुई थी। कि महंत की मंशा को समझ ही नहीं पाई। "महंत ने महिला से सुनसान जगह पर की छेड़छाड़" महिला के सामने महंत का असली चेहरा तब सामने आया। जब बीती 14 मार्च को महंत लुधियाना पहुंच गया। यहां उन्होंने महिला को फोन कर बुलाया। इसके बाद रोहित गिरी उसे कार में सुनसान जगह ले गया और छेड़खानी की। महिला किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली। इस
घटना की शिकायत महिला ने लुधियाना पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर वारंट जारी हुआ। लेकिन, महंत कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से महंत को किया गिरफ्तार इसके बाद पुलिस गैर जमानती वारंट लेकर श्यामपुर थाना क्षेत्र पहुंची। यहां थाने में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी के आवास पर दबिश दी और महंत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अपने साथ लेकर लुधियाना रवाना हो गई।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसके बाद अपने साथ लेकर लुधियाना रवाना हो गई।
  • यहां थाने में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी के आवास पर दबिश दी और महंत को गिरफ्तार कर लिया।
  • पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से महंत को किया गिरफ्तार   इसके बाद पुलिस गैर जमानती वारंट लेकर श्यामपुर थाना क्षेत्र पहुंची।