TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हल्द्वानी: बेटे का उपचार कराने गए शिक्षक वापस लौटे तो घर खंगाल कर चोर हुए फरार

मुख्य समाचार: TN9 हल्द्वानी: मुखानी थानाक्षेत्र में चोरों ने एक बार बड़ी घटना को अंजाम दिया।
यहां घर में ताला लगाकर बेटे का उपचार कराने गए सेवानिवृत्त शिक्षक वापस लौटे तो चोर खंगाल चुके थे।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 हल्द्वानी: मुखानी थानाक्षेत्र में चोरों ने एक बार बड़ी घटना को अंजाम दिया। यहां घर में ताला लगाकर बेटे का उपचार कराने गए सेवानिवृत्त शिक्षक वापस लौटे तो चोर खंगाल चुके थे। घर के मुख्य गेट पर ताला लगा था, लेकिन अंदर लगे सभी ताले टूटे और घर अस्त-व्यस्त पड़ा था।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
चोर घर से लाखों रुपए के जेवर समेत ले गए हैं। मुखानी पुलिस ने शातिरों की तलाश शुरू कर दी है। हिम्मतपुर मल्ला गीतांजलि लेन निवासी उदयराज सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उदयराज के मुताबिक उनके बेटे के नाक में दिक्कत है और दिल्ली से उसका उपचार चल रहा है। बीती 12 फरवरी को वह बेटे के उपचार के लिए
दिल्ली गए थे। जाने से पहले उन्होंने घर के हर गेट पर ताला लगाया था। बेटे को डॉक्टर को दिखाकर वह 2 मार्च को वापस लौटे तो घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा था, लेकिन जैसे ही ताला खोल कर अंदर पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। अंदर लगे सभी ताले टूटे और घर अस्त-व्यस्त पड़ा था।
उदयराज के मुताबिक चोर अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवर चोरी कर फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही शातिरों को मय चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जल्द ही शातिरों को मय चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
  • पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।