TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हल्द्वानी हादसा: पानी की टंकी खोलते ही काल बन गई जहरीली गैस, मां और दो बेटों की मौत

मुख्य समाचार: हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित गौलापार क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
मानपुर पश्चिम गांव में घर के बेसमेंट में बनी बंद पानी की टंकी से निकली जहरीली गैस ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली।
किच्छा (एजेंसी)। हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित गौलापार क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानपुर पश्चिम गांव में घर के बेसमेंट में बनी बंद पानी की टंकी से निकली जहरीली गैस ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। हादसे में मां और उसके दो बेटों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश बनी जानलेवा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर के बेसमेंट में बनी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पानी की टंकी लंबे समय से बंद पड़ी थी। जब परिवार का एक सदस्य टंकी का ढक्कन (ढोला) खोलने पहुंचा तो अंदर जमा जहरीली गैस की चपेट में आकर उसका दम घुटने लगा। उसे बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्य भी नीचे उतर गए, लेकिन वे भी जहरीली गैस के प्रभाव में आ गए। कुछ ही देर में तीनों बेसमेंट में बेहोश हो गए। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों और पड़ोसियों ने सभी को बाहर निकालकर तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां और दो बेटों
की गई जान इस दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय सरस्वती देवी, उनके बड़े बेटे धर्मेंद्र बिष्ट और छोटे बेटे खुशाल बिष्ट की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। जांच में जुटा प्रशासन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएम मोनिका आर्य ने बताया कि शुरुआती जांच में लंबे समय से बंद पड़ी पानी की टंकी में जहरीली गैस बनने की आशंका सामने आई है। गैस किस प्रकार की थी और इसकी मात्रा कितनी
थी, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद चोरगलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जारी की सुरक्षा सलाह घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंद पानी की टंकी, सेप्टिक टैंक, बेसमेंट या अन्य बंद स्थानों में बिना सुरक्षा उपकरण और पर्याप्त वेंटिलेशन के प्रवेश न करें। ऐसे स्थानों पर ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस जानलेवा साबित हो सकती है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • ऐसे स्थानों पर ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस जानलेवा साबित हो सकती है।
  • पुलिस ने जारी की सुरक्षा सलाह घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंद पानी की टंकी, सेप्टिक टैंक, बेसमेंट या अन्य बंद स्थानों में बिना सुरक्षा उपकरण और पर्याप्त वेंटिलेशन के प्रवेश न करें।
  • स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।