TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हल्द्वानी: सीएम धामी ने कांग्रेस को लेकर क्या कहा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेज पुनर्निर्माण के दिए निर्देश

मुख्य समाचार: हल्द्वानी।
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस पर जमकर बरसे।
किच्छा (एजेंसी)। हल्द्वानी। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस पर जमकर बरसे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरोप लगाना कांग्रेस की आदत बन गई है। जब-जब कांग्रेस हारती
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है, वह आरोप लगाती है। कभी ईवीएम को दोषी ठहराती है, तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करती है। सीएम ने कहा कि किसी भी आरोप के लिए प्रमाण होना जरूरी है और देश की जनता भी कांग्रेसी नेताओं
के इस तरह के हथकंडों को भलीभांति जानती है। इसी बीच, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण और राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को सीएम धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र सरकार से प्राप्त सहायता और राज्य के संसाधनों का उपयोग कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। इस प्रक्रिया में जिम्मेदारी तय होगी और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस प्रक्रिया में जिम्मेदारी तय होगी और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र सरकार से प्राप्त सहायता और राज्य के संसाधनों का उपयोग कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए।
  • इसी बीच, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण और राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को सीएम धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक की।