विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल के जिला और मंडल अध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति को लेकर भी मंथन किया। ‘देवभूमि में विभाजनकारी नैरेटिव स्वीकार्य नहीं’ बैठक से पहले मुख्यमंत्री धामी ने शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में विभाजनकारी नैरेटिव स्वीकार नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री के मुताबिक, हल्द्वानी के रामलीला मैदान में धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नारे लगाए गए और मैदान में गंदगी की गई। इसके विरोध में कुछ स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने स्थल का शुद्धिकरण किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को जाति और वर्ग के नजरिए से देखने
के बजाय समाज में सौहार्द बनाए रखने की जरूरत है। आंबेडकर, जगजीवन राम और सीताराम केसरी का भी किया जिक्र सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर, बाबू जगजीवन राम और सीताराम केसरी के साथ पार्टी के व्यवहार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने हमेशा सभी वर्गों और समुदायों को अपनाया है, इसलिए प्रदेश में जाति या वर्ग के आधार पर विभाजन की राजनीति सफल नहीं हो सकती। राहुल गांधी और उनके सलाहकारों पर भी साधा निशाना मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके सलाहकारों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा से उनके विचारों का अंदाजा लगाया जा सकता