विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सार्वजनिक स्थल पर दराती लहराते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से कुमाऊं की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक, अपमानजनक और समाज को विभाजित करने वाले बयान दिए। इसके साथ ही उन पर कुमाऊं के देवी-देवताओं को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगाए गए हैं। शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर और खटीमा थानों के साथ-साथ अल्मोड़ा तथा हल्द्वानी के मुखानी थाने में अलग-अलग तहरीरों के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए। मुखानी थाने में एक मामले में पुलिस स्वयं वादी बनी और जूही चुफाल को धमकाने से जुड़ा एक अलग केस दर्ज किया गया। इससे पहले भी जूही चुफाल की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर में भाजपा महिला मोर्चा दक्षिणी मंडल की अध्यक्ष
ममता त्रिपाठी और खटीमा में सावित्री चंद ने पुलिस को तहरीर सौंपी। वहीं अल्मोड़ा जिले के पांडेखोला निवासी मीनाक्षी कुवार्बी ने भी ज्योति अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अल्मोड़ा कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। शनिवार को ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज, काशीपुर और जसपुर कोतवाली में तीन और मुकदमे दर्ज किए गए। सितारगंज निवासी वेद प्रकाश ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ज्योति अधिकारी ने सार्वजनिक मंच से दराती लहराते हुए उत्तराखंड की महिलाओं और देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए। काशीपुर में द्वारका एनक्लेव निवासी उमा बिष्ट और जसपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान की तहरीर पर भी पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। सितारगंज कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि अब तक कुमाऊं मंडल में ज्योति अधिकारी के खिलाफ कुल सात मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। सभी मामलों में