TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हल्द्वानी: गौलापार होटल में 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने खुद को मारी गोली, जानिए पूरा मामला...

मुख्य समाचार: हल्द्वानी: गौलापार स्थित एक होटल में 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने गोली मारकर अपनी जान दे दी।
आत्महत्या से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव में उधमसिंह नगर पुलिस सहित एसएसपी पर गंभीर उत्पीड़न और दबाव बनाने के आरोप लगाए।
किच्छा (एजेंसी)। हल्द्वानी: गौलापार स्थित एक होटल में 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने गोली मारकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव में उधमसिंह नगर पुलिस सहित एसएसपी पर गंभीर उत्पीड़न और दबाव बनाने के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार, सुखवंत सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ होटल में ठहरे हुए थे। उनके परिवार की सदस्य प्रदीप कौर का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर
द्वारा धोखा देने और पुलिस द्वारा दबाव बनाए जाने के कारण सुखवंत लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थे। वीडियो में सुखवंत सिंह ने बताया कि कुछ लोग पैसे लेकर उन पर दबाव बना रहे थे। इसके अलावा, मृतक
पर काशीपुर में चार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का भी आरोप था। काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • परिजनों ने मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
  • काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • इसके अलावा, मृतक पर काशीपुर में चार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का भी आरोप था।