TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद ने दिल्ली एयरपोर्ट से हाजियों को किया रवाना, देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हाजियों से दुआ करने की, की गुजारिश

मुख्य समाचार: नई दिल्ली।
उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष Khatib Ahmad ने सोमवार, 04 मई 2026 को Indira Gandhi International Airport से हज यात्रा पर जा रहे हाजियों को सऊदी अरब के लिए रवाना किया।
किच्छा (एजेंसी)। नई दिल्ली। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष Khatib Ahmad ने सोमवार, 04 मई 2026 को Indira Gandhi International Airport से हज यात्रा पर जा रहे हाजियों को सऊदी अरब के लिए रवाना किया। इस अवसर पर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उन्होंने सभी हाजियों को मुबारकबाद देते हुए उनके सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। खतीब अहमद ने हाजियों से मुलाकात कर उनके कुशलमंगल की कामना की और उनसे देश व प्रदेश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ करने की गुजारिश
की। उन्होंने कहा कि हज का सफर बेहद पवित्र और अहम होता है, जिसमें हर मुसलमान को इंसानियत, भाईचारे और शांति का संदेश मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि हज यात्रा पर जा रहे सभी लोग देश के प्रतिनिधि के रूप
में जा रहे हैं और वहां अपने आचरण से भारत की संस्कृति और मूल्यों की छवि प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान हाजियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए सुरक्षित और सफल हज यात्रा की कामना की।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए सुरक्षित और सफल हज यात्रा की कामना की।
  • इस दौरान हाजियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखा गया।
  • उन्होंने आगे कहा कि हज यात्रा पर जा रहे सभी लोग देश के प्रतिनिधि के रूप में जा रहे हैं और वहां अपने आचरण से भारत की संस्कृति और मूल्यों की छवि प्रस्तुत करेंगे।