विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात चमोली निवासी कुंदन नेगी से हुई थी, जिसने बताया कि उसके कुछ परिचितों के पास 20,000 डॉलर हैं, जिन्हें वे कम कीमत में बेचना चाहते हैं। इस तरह, 8 लाख रुपये में डॉलर का सौदा तय हुआ। 31 जनवरी को कुंदन नेगी के कहने पर यशपाल 7.50 लाख रुपये लेकर बालाजी मंदिर झाझरा के पास पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान और हसीन उर्फ अन्ना से हुई। बातचीत के दौरान वहां दो लोग पहुंचे, जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया। इनमें
से एक वर्दी में था और दूसरा सादे कपड़ों में, इन फर्जी पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को डराकर उसका बैग छीन लिया, जिसमें पैसे थे। मारपीट और धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया गया। हालांकि, जाते समय आरोपियों ने उसे 2.5 लाख रुपये लौटा दिए। जांच और गिरफ्तारियां एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद दो और मास्टरमाइंड को रुड़की से पकड़ा गया। आरोपियों के पास से नकली डॉलर की गड्डियां बरामद की गईं, अब तक कुल