विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कल्याण सलाहकार (दर्जा राज्य मंत्री) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि कुंदन लटवाल के लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ प्रदेशभर के युवाओं को मिलेगा। उनके नेतृत्व में शिक्षा, खेल, कौशल विकास और मार्गदर्शन के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। युवाओं को मिलेगा नेतृत्व और रोजगार का अवसर महापौर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी रोजगार और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का युवा विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के जरिए गांव से लेकर शहर तक युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें नई दिशा देने के प्रयास
लगातार जारी हैं। विपक्ष पर साधा निशाना कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा ने विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि जनता का विश्वास खोने के बाद विपक्ष राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का युवा जागरूक है और वह राजनीति के बजाय शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी भी विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था को प्रभावित करना उचित नहीं है। राष्ट्रहित और युवाओं की भूमिका पर बोले कुंदन लटवाल अपने संबोधन में युवा कल्याण सलाहकार एवं दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा