TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर में नई Maruti Suzuki Baleno की भव्य लॉन्चिंग, सुरक्षा और आधुनिक फीचर्स से लैस है प्रीमियम हैचबैक

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
प्रीमियम कार सेगमेंट में अपनी पहचान रखने वाली नेक्सा ने रुद्रपुर स्थित अपने शोरूम में नई Maruti Suzuki Baleno की भव्य लॉन्चिंग की।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। प्रीमियम कार सेगमेंट में अपनी पहचान रखने वाली नेक्सा ने रुद्रपुर स्थित अपने शोरूम में नई Maruti Suzuki Baleno की भव्य लॉन्चिंग की। नई Baleno का अनावरण पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्राहक, ऑटोमोबाइल प्रेमी, गणमान्य नागरिक और कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान कंपनी की ओर से नई Baleno के डिजाइन, इंटीरियर, तकनीक और सुरक्षा सुविधाओं की जानकारी दी गई। कंपनी के मुताबिक नई Baleno को ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक डिजाइन, आरामदायक इंटीरियर और तकनीकी सुविधाओं के साथ पेश किया गया है। सुरक्षा फीचर्स पर खास जोर नई Baleno में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), हिल होल्ड असिस्ट, इमरजेंसी
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
स्टॉप सिग्नल, रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी के अनुसार कार में 360 डिग्री कैमरा और हेड-अप डिस्प्ले जैसी तकनीकी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा कुछ वेरिएंट में लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसी सुविधाओं को भी प्रमुखता दी गई है। आराम और तकनीक का भी रखा गया ध्यान नई Baleno के इंटीरियर को प्रीमियम और आरामदायक बनाने पर भी ध्यान दिया गया है। कार में आगे की सीटों के लिए वेंटिलेशन, पीछे के यात्रियों के लिए एसी वेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कार में SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया
गया है, जिसके जरिए वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वॉयस कमांड और बेहतर ऑडियो अनुभव जैसी सुविधाएं मिलती हैं। पेट्रोल और CNG विकल्प नई Baleno को अलग-अलग वेरिएंट और कई रंगों में उपलब्ध कराया गया है। ग्राहकों की जरूरत के अनुसार इसमें पेट्रोल के साथ CNG विकल्प भी दिया गया है। ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) शामिल हैं। ग्राहकों की जरूरत के अनुसार तैयार की गई कार: पुनीत अग्रवाल कंपनी के निदेशक पुनीत अग्रवाल ने कहा कि नई Baleno की लॉन्चिंग का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर तकनीक, सुरक्षा, आराम और ड्राइविंग अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ग्राहक ऐसी कार चाहते हैं,
जिसमें आकर्षक डिजाइन के साथ आधुनिक तकनीक और सुरक्षा सुविधाओं का बेहतर संयोजन हो। उन्होंने बताया कि छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, सीट वेंटिलेशन और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं नई Baleno को आधुनिक कारों की श्रेणी में अलग पहचान देती हैं। कंपनी के निदेशक पुनीत अग्रवाल और अंकित मित्तल ने भी ग्राहकों को कार के फीचर्स और तकनीकी खूबियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई Baleno को ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकल्पों के साथ बाजार में उतारा गया है। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी रविंद्र सिंह, अंतरीक्ष शर्मा समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। लॉन्चिंग के दौरान ग्राहकों ने नई Baleno के डिजाइन, सुरक्षा फीचर्स और आधुनिक तकनीक में विशेष रुचि दिखाई।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • लॉन्चिंग के दौरान ग्राहकों ने नई Baleno के डिजाइन, सुरक्षा फीचर्स और आधुनिक तकनीक में विशेष रुचि दिखाई।
  • कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी रविंद्र सिंह, अंतरीक्ष शर्मा समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
  • उन्होंने बताया कि नई Baleno को ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकल्पों के साथ बाजार में उतारा गया है।