TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

गदरपुर: युवती ने रिश्तेदार पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का लगाया आरोप

मुख्य समाचार: TN9 गदरपुर: निवासी एक युवती ने रिश्तेदार पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है।
एसएसपी ने एसओ को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 गदरपुर: निवासी एक युवती ने रिश्तेदार पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने एसओ को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गदरपुर निवासी एक युवती ने रिश्तेदार पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि रिश्तेदार ने उसकी और दोस्त की वीडियो बना ली थी और वायरल करने की
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। एसएसपी ने एसओ को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शनिवार को पुलिस कार्यालय में गदरपुर निवासी एक युवती ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को प्रार्थना पत्र दिया। उसने कहा कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग है। उसके रिश्तेदार ने उसका और युवक का वीडियो बना
लिया था। मूलरूप से रामपुर और हाल में गदरपुर का रहने वाला रिश्तेदार उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसकी एवज में वह शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा है। विरोध करने पर वह परिजनों को सब कुछ बताने की धमकी देता है। रिश्तेदार ने उसका जीना मुश्किल
कर रखा है। वह थाने में शिकायत करने जाती है तो वह उसे धमकाता है। उसकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने कहा कि कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर रिश्तेदार के हौंसले बुलंद हैं और वह ब्लैकमेल कर रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एसओ गदरपुर को मामले में जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एसओ गदरपुर को मामले में जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
  • उसने कहा कि कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर रिश्तेदार के हौंसले बुलंद हैं और वह ब्लैकमेल कर रहा है।
  • उसकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।