विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दूतावास के अधिकारी घायल छात्रों की मदद के लिए ऊफा रवाना हो रहे हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, एक किशोर चाकू लेकर यूनिवर्सिटी हॉस्टल में घुसा और वहां रह रहे छात्रों पर हमला कर दिया। रूस के गृह मंत्रालय ने बताया कि हमलावर ने कई छात्रों को निशाना बनाया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। An unfortunate incident of attack has occurred in Ufa. Several persons including four Indian students have been injured. The Embassy is in touch with the authorities and
the officials from the Consulate in Kazan are on their way to Ufa to provide assistance to the injured… — India in Russia (@IndEmbMoscow) February 7, 2026 इस बीच, केंद्र सरकार ने संसद में विदेशों में भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर आंकड़े भी साझा किए हैं। सरकार के अनुसार वर्ष 2018 से 2025 के बीच हिंसक घटनाओं में सबसे अधिक 17 भारतीय छात्रों की मौत कनाडा में हुई है। इसके बाद अमेरिका में 9, ऑस्ट्रेलिया में 3 और अन्य देशों में भी कुछ मामलों की पुष्टि हुई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि विदेशों में भारतीय छात्रों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी