विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में तेजी लाई जाए ताकि क्षेत्रीय जनता को शीघ्र उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि एम्स के शुरू होने से न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। इसके साथ ही श्री शुक्ला ने खुरपिया में प्रस्तावित स्मार्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में किच्छा के उद्यमियों को उद्योग स्थापना हेतु भूमि आवंटन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मांग की कि किच्छा नगर के बीच वर्षों से संचालित उद्योगों को इस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में स्थानांतरित कर उन्हें पर्याप्त सुविधाओं से युक्त भूमि प्रदान की जाए, ताकि शहर के भीतर की भीड़भाड़ कम हो और प्रदूषण एवं
ट्रैफिक जैसी समस्याओं से निजात मिले। पूर्व विधायक ने यह भी उल्लेख किया कि जैसे-जैसे एम्स का संचालन आरंभ होगा और कॉरिडोर में उद्योग स्थापित होंगे, किच्छा की जनसंख्या में तीव्र वृद्धि होगी। ऐसे में आवश्यक होगा कि नगर विकास को सुव्यवस्थित एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ नियोजित किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि उद्योगों को शहर से बाहर स्थानांतरित कर उनके स्थान पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। श्री शुक्ला ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि 13 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की किच्छा यात्रा के दौरान राइस मिलर्स एवं उद्योगपतियों ने इंडस्ट्रियल