TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

किच्छा में पं. गोविंद बल्लभ पंत की 100 फीट ऊंची प्रतिमा और स्मृति पार्क के निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले पूर्व विधायक राजेश शुक्ला

मुख्य समाचार: नई दिल्ली।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिल्ली में केंद्र सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
किच्छा (एजेंसी)। नई दिल्ली। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिल्ली में केंद्र सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के किच्छा में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 100 फीट ऊंची प्रतिमा एवं स्मृति पार्क के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
औपचारिक अनुरोध किया। पूर्व विधायक ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को एक लिखित प्रस्ताव भी सौंपा। राजेश शुक्ला ने बताया कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित गोविंद बल्लभ पंत के प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह परियोजना प्रस्तावित की गई है। उत्तराखंड के
प्रवेश द्वार किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर में स्मृति पार्क एवं भव्य प्रतिमा की स्थापना को लेकर उत्तराखंड सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में, पहले ही स्वीकृति प्रदान कर चुकी है। इसके तहत परियोजना के लिए लगभग 16 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत स्मृति पार्क के सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचना के विकास
और 100 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है, ताकि यह स्थल राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रेरणास्रोत और प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सके। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रस्ताव पर गंभीरता से चर्चा करते हुए परियोजना के महत्व की सराहना की और आश्वासन दिया कि इस विषय पर आवश्यक स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रस्ताव पर गंभीरता से चर्चा करते हुए परियोजना के महत्व की सराहना की और आश्वासन दिया कि इस विषय पर आवश्यक स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत स्मृति पार्क के सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचना के विकास और 100 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है, ताकि यह स्थल राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रेरणास्रोत और प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सके।
  • इसके तहत परियोजना के लिए लगभग 16 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है।