TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा चीनी मिल में नए पेराई सत्र का किया शुभारंभ, 6.5 करोड़ के रिनोवेशन के बाद बढ़ी क्षमता — पहला गन्ना लाने वाले किसान का हुआ सम्मान

मुख्य समाचार: किच्छा।
किच्छा चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ आज पारंपरिक विधि-विधान और शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा। किच्छा चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ आज पारंपरिक विधि-विधान और शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, गन्ना समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह, तथा अधिशासी निदेशक ए.पी. बाजपेई ने संयुक्त रूप से मिल के कन्वेयर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। शुभारंभ कार्यक्रम में पहली ट्रॉली लेकर पहुंचे किसान नरेंद्र बागवानी का अंगवस्त्र
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
भेंटकर सम्मान किया गया। अतिथियों ने कहा कि किसानों की मेहनत ही चीनी उद्योग की रीढ़ है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि किच्छा चीनी मिल क्षेत्र के हजारों किसानों की आजीविका का आधार है। इस वर्ष लगभग 6.5 करोड़ रुपये की लागत से मिल का रिनोवेशन किया गया है। करीब 6 करोड़ रुपये की नई टरबाइन स्थापित होने से उत्पादन क्षमता और दक्षता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। पिछले वर्ष नए बॉयलर लगाए जाने के बाद अब पूरी मशीनरी आधुनिक तकनीक से अपडेट
हो चुकी है, जिससे पेराई सत्र सुचारू और निर्बाध चलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पिछली पेराई समाप्ति पर किसानों को 100% भुगतान तुरंत कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया, जिससे किसान संतुष्ट होकर अपनी फसल मिल में ला रहे हैं। दर्जा राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि किच्छा चीनी मिल केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की आर्थिक धुरी है। नई मशीनरी से उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को समय पर तौल व
भुगतान की सुविधा भी बेहतर होगी। सरकार और समिति किसानों के हित में कई नई योजनाएँ लागू करने की तैयारी में हैं। अधिशासी निदेशक ए.पी. बाजपेई ने बताया कि रिनोवेशन के बाद मिल पूरी तैयारी के साथ पेराई सत्र शुरू कर रही है। तौल, भुगतान और ट्रॉली व्यवस्था को और सरल व सुव्यवस्थित किया गया है। सभी विभागों की टीमें सुरक्षित और सफल पेराई सत्र सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में मुख्य रसायनज्ञ आशीष द्विवेदी सहित मिल के अधिकारी, कर्मचारी, गन्ना समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कार्यक्रम में मुख्य रसायनज्ञ आशीष द्विवेदी सहित मिल के अधिकारी, कर्मचारी, गन्ना समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
  • सभी विभागों की टीमें सुरक्षित और सफल पेराई सत्र सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।
  • तौल, भुगतान और ट्रॉली व्यवस्था को और सरल व सुव्यवस्थित किया गया है।