TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

किच्छा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत वर्मा के निधन पर जताया गहरा शोक, परिजनों से की मुलाकात

मुख्य समाचार: किच्छा।
ग्राम सैंजनी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं आत्मा परियोजना के अध्यक्ष रविकांत वर्मा का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा। ग्राम सैंजनी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं आत्मा परियोजना के अध्यक्ष रविकांत वर्मा का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही किच्छा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविकांत वर्मा लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी के रूप में उन्होंने समाज सेवा को प्राथमिकता दी और आत्मा परियोजना के अध्यक्ष के तौर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि रविकांत वर्मा का जाना भाजपा परिवार और किच्छा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वर्मा एक समर्पित
भाजपा नेता थे और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुखद घड़ी में उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। निधन की सूचना मिलते ही पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख
पति जितेंद्र गौतम, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव सहित भाजपा और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। सभी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि अर्पित की। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उनके आवास पर एकत्र हुए और दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उनके आवास पर एकत्र हुए और दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
  • सभी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • निधन की सूचना मिलते ही पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र गौतम, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव सहित भाजपा और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे।