विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मुख्यमंत्री और डबल इंजन की सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। सवाल यह भी है कि रात के समय ट्रकों में ओवरलोडिंग होती है, तो इसे रोकने का काम किसका है ? अब अगर इन वाहनों से पुल, सड़कों और बुनियादी ढांचे को क्षति हो रही है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है ? सवाल यह भी है कि अगर आम नागरिकों के लिए आवागमन कठिन हो गया है तो इसे सुचारु कौन कराएगा ? इसके साथ ही ट्रकों के लापरवाह चालकों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने का काम कौन करेगा ? त्रिवेंद्र सिंह रावत यह भी कह रहे हैं की दुर्घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल भी हुए हैं तो सांसद महोदय आपकी सरकार और आपको लोगों ने क्या मरने के लिए चुना
था ? और हां अगर चालक नदियों में अवैध खनन कर रहे हैं तो आपकी सरकार क्यों नहीं प्रभावी कार्रवाई कर रही ? आपकी मानें तो प्रशासन मिला हुआ , फिर ऐसे अधिकारी क्यों नहीं सस्पेंड किए जाते ? अब आप खुद ही अपनी सरकार से मांग कर रहे हैं कि भाई इसे रोको। सवाल यह भी है कि आपकी डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का फिर क्या फायदा जब आप अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री के सामने बात न रखकर भरे सदन में अपनी सरकार का चीर हरण कर रहे हैं। और हां, आपके द्वारा अवैध खनन रोकने को विशेष टास्क फोर्स के गठन की मांग की जा रही है, यानी आपने यह मान लिया है कि उत्तराखंड सरकार के नेता और उसके अधिकारी इसे रोकने में सक्षम नहीं है और जानबूझकर