विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की लहर दौड़ गई। उत्तराखण्ड से वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री रहे, हीरा सिंह बिष्ट जी के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों एवं समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया। ये कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल… pic.twitter.com/BAXhy3RuPD — Mallikarjun Kharge (@kharge) July 26, 2026 जनता के बीच लोकप्रिय और जमीनी नेता थे हीरा सिंह बिष्ट हीरा सिंह बिष्ट उत्तराखंड की राजनीति में एक सादगीपूर्ण और जमीनी नेता के रूप में पहचाने जाते थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में श्रमिकों, गरीबों और मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के कारण उनकी अलग पहचान बनी। एन.डी. तिवारी सरकार में उन्होंने परिवहन, श्रम और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली और कई जनकल्याणकारी निर्णयों में अहम भूमिका निभाई। देहरादून में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट जी के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोकसेवा एवं जनकल्याण के प्रति आपके
कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। pic.twitter.com/TLZQtgzXha — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 26, 2026 श्रमिकों के अधिकारों की बुलंद आवाज हीरा सिंह बिष्ट लंबे समय तक इंटक (INTUC) के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड बनने के बाद तक उन्होंने सक्रिय राजनीति में रहकर जनहित के मुद्दों को विधानसभा और संगठन दोनों स्तरों पर मजबूती से उठाया। अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब हीरा सिंह बिष्ट के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं, राज्य आंदोलनकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हीरा सिंह बिष्ट का सार्वजनिक जीवन और जनसेवा हमेशा प्रेरणादायी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के लिए किए गए उनके कार्यों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कांग्रेस ने बताया अपूरणीय क्षति कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हीरा सिंह बिष्ट के निधन को कांग्रेस परिवार और पूरे उत्तराखंड