विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कार्यकाल के दौरान वे एक ईमानदार, सरल और मिलनसार जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। आम जनता के साथ उनकी सहज उपलब्धता और संवेदनशील व्यवहार के कारण उन्हें क्षेत्रवासियों का विशेष स्नेह प्राप्त था। वे उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती मुलायम सिंह यादव सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि राजेश जुवांठा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके जाने से राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पुरोला
विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक श्री राजेश जुवांठा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों व समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ।। ॐ शांति ।। pic.twitter.com/5rRkJ6fHqZ — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 22, 2025 राजेश जुवांठा का परिवार राजनीति से गहराई से जुड़ा रहा है। उनके पिता स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा ने पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए और एक जनहितैषी नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी माता शांति जुवांठा विकासनगर नगर पालिका