TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ऊधमसिंहनगर भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच नामों पर मंथन, जल्द होगा फैसला

मुख्य समाचार: राजीव चावला/ एडिटर   खबर पड़ताल।
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
किच्छा (एजेंसी)। राजीव चावला/ एडिटर   खबर पड़ताल। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी नेतृत्व मंथन कर रहा है। दर्जनों दावेदारों के बीच अब पांच नामों पर गंभीर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
चर्चा हो रही है।   सूत्रों के मुताबिक, भाजपा मुख्यालय में कमल जिंदल, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, रामपाल सिंह और हिमांशु बिष्ट के नाम पर विचार किया जा रहा है। इन नेताओं में से किसी एक को जिले की कमान सौंपी जाएगी।   *मिशन 2027 पर फोकस*   भाजपा की रणनीति 2027 के
विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की है। उधम सिंह नगर जिले को भाजपा के लिए खासतौर पर महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहां नौ विधानसभा सीटें हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से हार गए थे, हालांकि बाद में उपचुनाव
जीतकर उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत की।   पार्टी हाईकमान इस बार ऐसा जिलाध्यक्ष नियुक्त करना चाहता है, जो न सिर्फ सभी गुटों को एकजुट कर सके बल्कि आगामी चुनावों में भाजपा को मजबूती भी प्रदान कर सके। आने वाले दिनों में भाजपा नेतृत्व अंतिम फैसला ले सकता है और उधम सिंह नगर को नया जिलाध्यक्ष मिल सकता है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • आने वाले दिनों में भाजपा नेतृत्व अंतिम फैसला ले सकता है और उधम सिंह नगर को नया जिलाध्यक्ष मिल सकता है।
  •   पार्टी हाईकमान इस बार ऐसा जिलाध्यक्ष नियुक्त करना चाहता है, जो न सिर्फ सभी गुटों को एकजुट कर सके बल्कि आगामी चुनावों में भाजपा को मजबूती भी प्रदान कर सके।
  • 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से हार गए थे, हालांकि बाद में उपचुनाव जीतकर उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत की।