TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पहले मुगलों ने लूटा, फिर अंग्रेजों ने तबाह किया; जो बच गया था उसे सपा-कांग्रेस ने...एटा में बरसे CM योगी

मुख्य समाचार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा जिले में श्री सीमेंट प्लांट का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब सरकार की नीति स्पष्ट हो, नीयत ईमानदार हो और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए तो विकास अपने आप नजर आता है।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा जिले में श्री सीमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब सरकार की नीति स्पष्ट हो, नीयत ईमानदार हो और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए तो विकास अपने आप नजर आता है। “8-9 साल पहले एटा था माफियाओं का गढ़” सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कभी एटा माफियाओं और अपराधियों
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
का अड्डा हुआ करता था। गरीबों की जमीनें छीन ली जाती थीं, उनकी कोई सुनवाई नहीं होती थी। जब नागरिक की संपत्ति ही सुरक्षित न हो तो सरकार उसके विकास की बात कैसे करती। कांग्रेस-सपा पर तीखा वार योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने प्रदेश को अराजकता, दंगे और तबाही के रास्ते पर धकेल दिया। उन्होंने कहा, “1947 से पहले भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, मगर पहले मुगलों और अंग्रेजों ने लूटा और फिर कांग्रेस-सपा ने देश-प्रदेश की पहचान संकट
में डाल दी।” “2014 तक भारत 11वीं अर्थव्यवस्था रह गया” योगी ने बताया कि 1907 तक भारत छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन 2014 तक वह 11वें स्थान पर गिर गया। इसके बाद पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का मंत्र देकर देश को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दो सालों में भारत तीसरे स्थान पर होगा। एटा की नई पहचान – विकास और रोजगार सीएम ने कहा कि अब एटा की पहचान अपराध नहीं, बल्कि विकास
है। यहां थर्मल पावर प्लांट से 1500 मेगावॉट बिजली उत्पादन हो रहा है और श्री सीमेंट ने 700 करोड़ रुपये का नया प्लांट लगाकर रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। “कभी सीमेंट के लिए लाइन लगानी पड़ती थी” योगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सीमेंट कंट्रोल से मिलता था, पहुंच वाले ही एक बोरा जुटा पाते थे। उस दौर में घर बनाना भी मुश्किल था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने सबका साथ तो लिया लेकिन विकास केवल अपने परिवार का किया। यही कारण रहा कि प्रदेश और देश पिछड़ता गया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • यही कारण रहा कि प्रदेश और देश पिछड़ता गया।
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने सबका साथ तो लिया लेकिन विकास केवल अपने परिवार का किया।
  • उस दौर में घर बनाना भी मुश्किल था।