TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- '2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी'

मुख्य समाचार: राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चर्चित शिक्षक Khan Sir के कोचिंग संस्थान में कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
इस हमले में कोचिंग परिसर के कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि वहां तैनात एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।
किच्छा (एजेंसी)। राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चर्चित शिक्षक Khan Sir के कोचिंग संस्थान में कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस हमले में कोचिंग परिसर के कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि वहां तैनात एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गार्ड को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस हरकत में आ गई। कदमकुआं थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दी। देर रात तक पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद रहकर साक्ष्य जुटाती रही। खान सर ने लगाए गंभीर आरोप घटना के बाद मौके पर पहुंचे Khan Sir ने आरोप लगाया कि हाल ही में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में उनके कोचिंग संस्थान के हजारों छात्रों का चयन हुआ है, जिससे कुछ प्रतिस्पर्धी कोचिंग संस्थान परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि देर रात कुछ लोग कोचिंग परिसर में पहुंचे और दो दिनों के भीतर संस्थान को उड़ाने की धमकी दी। विरोध करने पर गार्ड के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कम फीस और बेहतर रिजल्ट से नाराजगी का आरोप खान सर ने कहा कि
हमलावरों को इस बात से आपत्ति है कि उनका संस्थान कम फीस पर बेहतर शिक्षा और शानदार परिणाम दे रहा है। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में छात्रों की सफलता से कुछ असामाजिक तत्व खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। फायरिंग के दावे पर संशय खान सर ने दावा किया कि हमलावरों ने कोचिंग परिसर के बाहर फायरिंग भी की और करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में फायरिंग की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने केवल पथराव, हंगामा और तोड़फोड़ की घटना की बात कही है। स्थानीय लोगों में दहशत, इलाके में पुलिस बल तैनात स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और
पत्थरबाजी से इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी ने क्या कहा? पटना के एसएसपी Kartekeya K Sharma ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ युवकों द्वारा कोचिंग परिसर में मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी सामने आई है। घायल गार्ड का बयान दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जांच जारी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
  • घटना में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।