विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ही अगली खेप की खरीद भी की जाएगी। दरअसल, अभी तक फायर सर्विस के पास सामान्य हेलमेट होता है जो सिर्फ आग से कुछ हद तक बचाव कर सकता है। इसके साथ ही फायर फाइटर गम बूट (जूते) पहनकर आग बुझाने के लिए जाते हैं। जबकि, जहां बिजली के करंट की घटनाएं होती हैं वहां के लिए अलग जूते पहनने होते हैं। इसके साथ ही केमिकल की घटनाओं में जाने के लिए भी फायर फाइटर को अलग तरह के जूते पहनने पड़ते हैं। लेकिन, अब इन तीनों तरह के माहौल के लिए एक विशेष प्रकार के जूते ही काफी होंगे। जहां तक हेलमेट
की बात है तो हेलमेट अभी तक पुरुष कर्मचारियों के ही खरीदे जाते थे। ये हेलमेट महिलाओं को फिट नहीं आते थे। लेकिन, ये हेलमेट महिला और पुरुष दोनों ही पहन सकते हैं। ये हेलमेट भी हर तरह की घटनाओं से फायर फाइटर का बचाव करेंगे। फायर सूट भी महिलाओं को आएंगे फिट अभी तक फायर ब्रिगेड में पुरुष कर्मचारी ही होते थे। लेकिन, दो साल पहले उत्तराखंड फायर सर्विस में महिलाओं को भी भर्ती किया गया था। ये महिलाएं सभी जगह सेवाएं देती हैं। जान की परवाह किए गए बगैर महिलाकर्मी भी कुशलता के साथ अग्निकांड पर काबू पाने के लिए