TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

सोशल मीडिया पोस्ट पर FIR: कंगना रनौत के पुराने वीडियो से भ्रामक दावा, करवाचौथ पर पीएम के लिए व्रत रखने की पोस्ट पर देहरादून में मुकदमा दर्ज

मुख्य समाचार: देहरादून: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रामक तथ्यों के साथ प्रसारित करने के मामले में देहरादून के राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोप है कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों ने पुराने वीडियो को गलत कैप्शन और टिप्पणियों के साथ साझा कर यह दावा किया कि कंगना रनौत ने 29 अक्टूबर 2026 को करवाचौथ के अवसर पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए वैवाहिक व्रत रखा था।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रामक तथ्यों के साथ प्रसारित करने के मामले में देहरादून के राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों ने पुराने वीडियो को गलत कैप्शन और टिप्पणियों के साथ साझा कर यह दावा किया कि कंगना रनौत ने 29 अक्टूबर 2026 को करवाचौथ के अवसर पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लिए वैवाहिक व्रत रखा था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने 16 नवंबर को राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा कंगना रनौत का वीडियो पुराना है। वीडियो में कंगना राजस्थान के जोधपुर स्थित गणेश मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना करती
नजर आ रही हैं। शिकायत के मुताबिक, कुछ लोगों ने इस पुराने वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक कैप्शन, रील और टिप्पणियों के साथ साझा किया। इसके जरिए वीडियो को करवाचौथ और प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए रखे गए व्रत से जोड़कर प्रचारित किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वीडियो को गलत संदर्भ में पेश कर सांसद कंगना रनौत की सामाजिक प्रतिष्ठा और गरिमा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा महिलाओं के सम्मान और धार्मिक परंपराओं को लेकर
भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 275/26 दर्ज किया है। इसमें आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D समेत बीएनएस की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने विवेचना डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक को सौंपी है। फिलहाल पुलिस संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों और वीडियो को प्रसारित करने वालों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
  • फिलहाल पुलिस संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों और वीडियो को प्रसारित करने वालों की पहचान करने में जुटी है।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने विवेचना डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक को सौंपी है।