विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।” इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आग में 25 दुकानों के जलने की बात कही थी। घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिखा और आग की लपटें आकाश की ओर उठती नजर आईं। आग ने इस लोकप्रिय कला एवं शिल्प बाजार के कई स्टॉल को अपनी चपेट में ले लिया। एक दुकानदार ने दावा किया कि आग में कम से कम 10 करोड़ रुपये का सामान नष्ट हो गया है। वहीं एक अन्य दुकानदार शौकत अहमद ने कहा कि उनका लगभग 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता आग कैसे लगी, लेकिन हम कुछ भी नहीं बचा सके।” दुकान संख्या-चार के
मालिक ने कहा, “मेरी पूरी जिंदगी की कमाई चली गई। हमने कर्ज लेकर यह स्टॉल लगाया था। वर्षों की मेहनत एक झटके में खत्म हो गई।” कुछ दुकानदारों ने ‘पीटीआई-वीडियो' से बातचीत में दावा किया कि बाजार में अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। मधुबनी पेंटिंग बेचने वाले विजय कुमार ने कहा कि आग बुझाने वाले यंत्रों की कमी के कारण आग तेजी से फैल गई। उन्होंने कहा, “दमकल विभाग को पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटा लग गया। ऐसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।” व्यापारियों ने आशंका जताई कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में रात